रिपोर्ट :- निभाष मोदी!
“नारी शक्ति बंधन अभिनंदन” महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आभार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भागलपुर,नई संसद का पहला दिन था और पहला बिल भी था सबसे बड़ी खुशी की बात थी कि पहले संबोधन महिलाओं के हक को समर्पित रहा, लोकसभा – विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने वाला विधेयक पास हुआ बिल में 15 साल के लिए आरक्षण का प्रस्ताव दिया गया है गौरतलब हो की “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” बिल जब भी लागू होगा तब से 15 साल तक रहेगा जिसे संसद बढ़ा सकती है, महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने के उपलक्ष पर आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा भागलपुर खलीफाबाग चौक पर आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की महिलाएं उपस्थित थी, सबों ने एक दूसरे से गले मिलकर रंग गुलाल लगाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कई प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे, खासकर सभी महिलाओं में काफी खुशी इस बात की थी की नई संसद का पहला दिन था और पहले बिल के साथ पहला संबोधन महिलाओं के हक के लिए किया गया इसको लेकर सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापन किया।
भाजपा नेत्री प्रीति शेखर ने कहा उम्मीद है यह बिन जल्द पारित होगा गणेश चतुर्थी और तीज के दिन यह विधेयक बिल महिलाओं के हक के लिए रखा गया यह काफी खुशी की बात है 27 वर्षों से यह मांग चल रही थी हमें पूरा यकीन है कि महिलाओं को यह आरक्षण जल्द मिलेगा वहीं उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को आगे करके भारत वर्ष फिर से विश्व गुरु कहलायेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किया पहल महिलाओं को सशक्त बनाने में काफी कारगर सिद्ध होगा हम लोग उन्हे तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।




