जहानाबाद- भाजपा नेता अंशु कुमार की निर्मम हत्या,पीड़ित परिजनों से मिल पार्टी नेताओं ने दिलाया न्याय का भरोसा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

भारतीय जनता पार्टी मखदुमपुर नगर में पूर्व नगर महामंत्री अंशु कुमार की निर्मम हत्या पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव के साथ प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे एवं बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए एवं परिवार वालों को यह संतावन दिये कि हत्या करने वालों की जगह सलाखों के पीछे होगी और उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने में भाजपा पूरी तरह से प्रयत्न शील है । प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे ने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है बिहार में हत्या का दौर जारी है पूरे प्रदेश के आम लोग भयभीत हैं व्यवसाईयों से रंगदारी के रूप में चुंगी ली जा रही है और नहीं देने पर उनकी हत्या की जा रही है।देश कि निकम्मी सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई हैं । बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा की प्रशासन अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करें स्पीड ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मखदुमपुर से लौटने के उपरांत पटना मे विरोध प्रदर्शन करने में पुलिसिया लाठी चार्ज मे शहीद हुए भाजपा के जिला महामंत्री स्वर्गीय विजय सिंह के परिवारों से भी प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे जी का मिलना हुआ । उन्होंने परिवार को संतवाना दिलाते हुए कहा कि आपके परिवार के साथ पूरा भाजपा परिवार हमेशा तत्पर खड़े रहेगी। घटना की निंदा करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश ,पूनम सिन्हा ,शशि रंजन, सुरेश शर्मा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ,धीरज कुमार जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत राय, शैलेश कुमार ,कविंदर प्रजापति जिला मंत्री बृजेश कुमार, विजय सत्कार ,सर्वेश वर्मा, मनोज पासवान, विधानसभा संयोजक महेंद्र कुमार जिला प्रवक्ता रविशंकर चौहान, विनोद पाठक मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार एवं समस्त पार्टी के पूर्व वर्तमान पदाधिकारी ने घटना के कड़े निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या बर्दाश्त से बाहर है और हम लोग कृत संकल्पित है कि ऐसी सरकार को कुर्सी से उखाड़ देंगे ।दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उसे कठोर सजा दिलाई जाए।

Join us on:

Leave a Comment