डीएम रिची पांडेय ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मीगण को आवश्यक निर्देश दिया गया।

  1. बैठक में सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय का निरीक्षण प्रत्येक दिन करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ग कक्ष में बच्चों से पढ़ाई की जानकारी एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया।
  2. बैठक में विद्यालयों का दाखिल खारिज में प्रगति नहीं रहने पर गहरी नारजगी व्यक्त की गयी। सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को इस माह में दाखिल खारिज की गति को बढ़ाने एवं संबंधित अंचलाधिकारी से सम्पर्क करने का भी निदेश दिया गया।
  3. बैठक में सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराये जाने पर नारजगी व्यक्त की गयी। सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने प्रखण्ड अन्तर्गत वैसे विद्यालय जिसका जमीन का अतिक्रमण किया गया है उसे अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अंचलाधिकारी से सम्पर्क करेंगे।
  4. बैठक में सभी प्रखण्ड साधन सेवी, प्रधानमंत्री पोषण योजना को निदेश दिया गया कि वे विद्यालय का भ्रमण प्रत्येक दिन करेंगे और इस बात का ध्यान रखेंगे कि किसी भी हालत में मध्याह्न भोजन बंद न हो। साथ हीं वैसे विद्यालय जहॉ चापाकल खराब है या पानी की दिक्कत है उसकी सूची तैयार कर पीएचइडी को सौंपने का निदेश दिया गया।
  5. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिनके द्वारा असैनिक कार्य कराने हेतु अधिक राशि की निकासी की गयी है, परन्तु कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक/वि0शि0स0 पर एफआईआर एवं निलाम-पत्र वाद की कारवाई करने का निदेश दिया गया।
  6. बैठक में जिलाधिकारी के0जी0बी0भी0 काको के भवन निर्माण हेतु चिन्हित जमीन का एनओसी प्राप्त कर निर्माण कार्य की कारवाई शीघ्र करने का निदेश दिया गया।
  7. बैठक में निदेश दिया गया कि जिले के भवनहीन/भूमिहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर समर्पित करें ताकि वहॉ भवन निर्माण एवं भूमि की उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
  8. बैठक में निदेश दिया गया कि प्रत्येक माह के 25 तारीख को सभी विद्यालयों में बच्चों का Monthly Test लिया जा रहा है उसका मूल्यांकन अच्छे से कराते हुए प्रत्येक प्रखण्ड के दो अच्छे एवं दो खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार करें।
  9. बैठक में सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है, उस विद्यालय में प्रत्येक दिन जायें एवं उपस्थिति को 50 प्रतिशत से अधिक करायें।
  10. बैठक में सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 30 सितम्बर तक सभी बच्चों का डीबीटी निश्चित रूप करायेंगे। अगर किसी प्रधानाध्यापक द्वारा निर्धारित तिथि तक प्रविष्टि का कार्य पूर्ण किया जाता है तो उनके उन पर विभागीय कारवाई करें।

Join us on:

Leave a Comment