नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर रंजन चौधरी के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के अध्यक्षता में बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने प्रेसवार्ता आयोजित किया। मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र मूल उद्देश्य गरीब कल्याण का है। प्रधानमंत्री के द्वारा आयुष्मान भारत योजना से न केवल गरीबों का कल्याण हो रहा है बल्कि विपरीत एवं असमंजस की स्थिति में उनका आर्थिक दोहन भी रुका है। और उनके जान माल की सुरक्षा भी हो रही है जिससे गांव में हर कस्बे में लोगों की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ उनका व्यक्तिगत जीवन भी सवंर रहा है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. रंजन चौधरी ने कहा कि एक और जहां केंद्र की सरकार हम लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। वहीं दूसरी ओर बिहार की सरकार राजनीतिक विद्वेष के कारण आम लोगों के हित को करने का काम कर रही है। डॉ रंजन चौधरी ने बेगूसराय जिले का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में 22 अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वीकृति मिली है और ढेरों हॉस्पिटल अपना निबंध करवाने हेतु प्रयास रहते हैं किंतु बिहार की सरकार राजनीतिक साजिश के तहत उन अस्पतालों का निबंध नहीं कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पु, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह,जिला महामंत्री कुंदन भारती,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी,रंजीत दास मौजूद थे।
बाइट: कुंतल कृष्ण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
बाइट:-डॉ रंजन चौधरी जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ




