लखीसराय- बड़हिया में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 5 घायल

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

बड़हिया थाना क्षेत्र में तीन अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया।जिसमे तीन व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया।
पहली घटाना बड़हिया क्षेत्र के जगदम्बा स्थान रोड़ में टोटो पलटने से टोटो चालक कियूल निवासी प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार टोटो को जगदम्बा स्थान पूजा अर्चना करवाने आ रहे थे तभी जगदम्बा स्थान के समीप जर्जर सड़क होने के कारण टोटो पलट गई जिससे टोटो चालक प्रमोद कुमार घायल हो गए ।वही दूसरी घटना बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक टेम्पू को टक्कर मार दिया।जिससे सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति का पहचान गिरधरपुर पंचायत के टाल शर्मा निवासी स्व तनिक सिह के 40 वर्षीय पुत्र पवन सिंह के रूप में किया गया।जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपने परिजनों के साथ टेम्पू से पटना जिले के मरांची अपने स्वजनों के यहां जा रहे थे ।तभी गंगासराय के समीप बड़हिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मारते हुए फरार जी गया।वही तीसरी घटना
नगर क्षेत्र के राजाजी ठाकुरवाड़ी के समीप एन एच 80 पर बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गये। घटना में घायल बाइक सवार बड़हिया नगर के ही वार्ड नम्बर एक निवासी सीताराम यादव के पुत्र छोटू कुमार एवं राजिंदर माझी वे पुत्र बण्ठा कुमार एवं वार्ड नम्बर 9 निवासी काशी माझी के पुत्र चुनचुन कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पास के रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया। जहां सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment