लखीसराय- सूर्यगढ़ा पुलिस ने 3 देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस किया बरामद, 3 वारंटी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

रविवार की देर रात सूर्यगढ़ा पुलिस को बडी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 3 देशी पिस्तौल व 12 जिंदा कारतुस बरामद किया है।वही अपराधी भागने में सफल रहा।पुलिस इंस्पेक्टर विजय शंकर प्रसाद के निर्देश के आलोक में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार,अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा पुलिस एवं वज्र टीम के साथ चंदनपुरा गरीबगर टोला में वारंटी किशो यादव एवं उमराव यादव को पकडने गये थे इसी दौरान किशो यादव एक सफेद थैले को फेंककर भाग निकला।थैले की छानबीन के दौरान थैले से 3 देशी कटटा और 12 जिंदा कारतुस को बरामद किया है।इधर पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार अपराधी के द्वारा शस्त्र का पूजा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दी जिसमें पुलिस को सफलता हासिल हुआ है।इसके अतिरिक्त नवावगंज गांव में छापेमारी करने पर तीन वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।

Join us on:

Leave a Comment