पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो लखीसराय द्वारा बड़े पैमाने पर रक्तदान!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय । देश भर में बीजेपी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा चला रही है। इस पखवाड़ा के अंतर्गत लखीसराय में बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में रक्त देने वाले रक्त वीरों को प्रमाण पत्र और डोनर कार्ड भी दिया गया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का ही अवसर नहीं है, बल्कि यह बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता के लिए विशेष सेवा कार्यों का अवसर है, जिसके तहत सेवा भाव से भरे भाजपाई 15 दिन तक पीएम मोदी की लंबे और स्वस्थ जीवन कामना करते हुए जनसेवा करते हैं। पूरे देश के लोग आज पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व को आगे भी बरकरार रखने के संकल्प के साथ सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने श कहा कि इस समय शहर में बुरी तरीके से डेंगू फैला हुआ है एवं हर एक लोगों को रक्त की प्लेटलेट्स की आवश्यकता है। इस वजह से भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के सारे युवा आगे बढ़कर रक्तदान शिविर को लगाकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं।

बाइट-दीपक कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, बीजेपी, लखीसराय।
बाइट-विनोद कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment