रिपोर्ट: अभिषेक कुमार
अपहरण के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी!

गया। पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 घंटे के अंदर 12 वर्षीय अपहृत किशोर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना बीती रात की है।

गया के बागेश्वरी मंदिर के पुजारी के 12 वर्षीय बेटे को घर से बहला-फुसलाकर ले अपहरणकर्ताले गया और रात के करीब 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे के बीच ₹500000 फिरौती की मांग की। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और किए गए कॉल के!

आधार पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को ट्रेस कर लिया। हालांकि इस बीच आक्रोशित लोग बागेश्वरी मंदिर के निकट आगजनी और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसी बीच पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और बताया कि अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।




