जमकर हो रही बारिश से शहर पानी पानी!

SHARE:

रिपोर्ट : धर्मेंद्र पांडेय

लगातार हो रही झमाझम बारिश ने शहर की बदल दी सूरत , पानी में डूबा शहर!दरभंगा। जिले के कई इलाके में सोमवार से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह जलजमाव का नजारा देखने को मिला। सोमवार से शुरु हुई बारिश से मंगलवार को जनजीवन मानों ठहर सा गया। शहरी क्षेत्र के कई इलाके खासकर निचले हिस्सों में एक से डेढ़ फीट तक पानी लग गया। तालाब और नालियां बजबजाने लगी। शहरी क्षेत्र की अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गई।

सड़कों पर पानी बहने लगा। अधिकांश वार्डों की नारकीय स्थिति बन गई। दुकानों में पानी प्रवेश कर गया है वही दरभंगा टावर पर भी चारो तरफ दो से तीन फिट पानी अपना कब्जा जमाये हुए है।

इधर, शहर को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से पूर्व से ही कई इलाकों में स्थायी तौर पर बड़े-बड़े पंप सेट लगा दिए गए है। निगम प्रशासन की ओर से डीएमसीएच में दो पंपों के जरिए पानी की निकासी का काम जारी है। नालों पर कई जगह अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी में कठिनाई होती है। जिलास्तर पर कई बार नाला पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया। जिसको लेकर निगम कर्मी भी जुटे हुए है। निगम के सफाई कर्मियों की टीम दिन-रात एक किए हुए है। बारिश के बाद जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी को लेकर टीम को मुश्तैद किया जाता है। यह काम पिछले कई दिनों से चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें