भारी मात्रा में बियर के साथ चार लोग गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट: नीरज कुमार

बरौनी । फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत सहायक अवर निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष बैकुंठ पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबह 4 बजे फुलवरिया मे राजा चिमनी ईट भट्टा के सामने एनएच 28 पर वाहन जांच करने के क्रम में एक टेंपो चालक सह टेंपो मालिक

श्रवण कुमार ग्राम – रसीदपुर, बछवारा तथा उस पर सवार तीन व्यक्ति क्रमशः बीसो शाह, पेसर- सरबती शाह, अरविंद कुमार एवं अर्जुन कुमार दोनों पेसर बीसो शाह, साकिन – जागीर मोहल्ला, वार्ड संख्या 32, नगर थाना, बेगूसराय को 90 बोतल किंगफिशर बियर एवं 2 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है सभी बीयर

और शराब बंगाल मार्का है तथा इनके पास से ₹ 2220/- नगद एवं एक मोबाइल भी बरामद हुआ है यह सभी शराब खरीद बिक्री का काम किया करते थे आज इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें फुलवरिया थाना के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें