शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के घर की पवित्र मिट्टी भाजपा ने किया एकत्रित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एंकर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत, भाजपा कार्यकर्त्ता देश भर से शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के घर से मिट्टी एकत्रित कर रहे हैँ, इस मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा और वहाँ कर्तव्य पथ के पास अमृत वाटिका की स्थापना की जाएगी!


इसी कार्यक्रम के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोकामा में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के घर से मिट्टी एकत्रित किया और शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया! मरांची में शहीद केदार महतो के भतीजे शहीद संतोष कुमार के घर से मिट्टी ली गई तो मरांची से ही शहीद पूजा कुमारी के घर से मिट्टी लेकर उनके पिता नरेश सिंह को सम्मानित भी किया, इसके साथ ही हाथीदह के महेंद्रपुर में शहीद राजीव कुमार धीरज के घर से मिट्टी ली और उनके पिता ललन सिंह व भाई को सम्मानित किया!


और फिर स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक जगदीश नारायण सिंह, स्वतंत्रता सेनानी रूद्रनारायण सिंह और नर्मदे नारायण सिंह के घर से भी मिट्टी लेकर उनके परिजनों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया!

मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन, भाजयुमो अध्यक्ष रौशन कुमार के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंगेर लोकसभा के संयोजक संजय कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मोलदियार, मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, दरियापुर के मुखिया और मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र प्रसाद, नीलेश कुमार पवन, दिलीप कुमार टुनटुन, सुभाष कुमार सिंह, विनोद सिंह, रामरतन कुमार सिंह, मनीष कुमार, समीर रंजन, पंकज कुमार व मृत्युंजय कुमार प्रिंस समेत दर्जनों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ द्वारा तिरंगा लिए हुए काफिला ज़ब शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के दरवाज़े पर जा रहा था तो वास्तव में राष्ट्रभक्ति की भावना का तेज संचार हो रहा था!

दरअसल भाजपा इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को लेकर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भुनाना चाह रही है, और भाजपा का ये कार्यक्रम जिस प्रकार मोकामा में चलाया जा रहा है, उसी तरह अगर देश भर में सफल रहा तो वाकई इससे ना सिर्फ देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी, बल्कि भाजपा के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मील का पत्थर भी साबित होगा!
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के आगमन पर काफ़ी ख़ुशी जाहिर की!

बाइट :- मनोज मोलदियार (कला कुर्ता )
बाइट :- संजय कुमार (मटमैला शर्ट)
बाइट:- शशि शंकर शर्मा (भगवा शर्ट )
बाइट:- शैलेन्द्र प्रसाद (सफ़ेद शर्ट )

Join us on:

Leave a Comment