संयुक्त अभियान में , अवैध परिचालन करते 28 टोटो जप्त ,वसूल किया 4 लाख 82 हजार रुपए जुर्माना!

SHARE:

रिपोर्ट :- निभाष मोदी

ट्रैफिक डीएसपी एसडीओ डीटीओ सीटी डीएसपी ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, अवैध रूप से परिचालन करते 28 टोटो किए गए जप्त ,वसूल किया गया 4 लाख 82 हजार रुपए जुर्माना

भागलपुर के डिक्शन मोड पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध रूप से टोटो चलाने वाले टोटो चालकों के विरुद्ध सधन अभियान चलाया गया मौके से अवैध रूप से 28 टोटो का परिचालन करते हुए उन्हें जप्त किया गया अभियान में भागलपुर के सदर एसडीओ धनंजय कुमार ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी डीटीओ भागलपुर ट्रैफिक थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार समेत अन्य पुलिस बल भी शामिल थे जांच के क्रम में सभी चालकों के लाइसेंस की जांच की गई जो लोग मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सके उनके वाहनों को जप्त कर लिया गया ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार ने बताया कि सभी वाहनों की जांच की जा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक 40 से ज्यादा वाहनों को जप्त कर 4 लाख 82 हजार रुपए जुर्माना भी वसुले गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment