दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।

घटना छौराही ओपी क्षेत्र के रामपुर कचहरी के समीप की है । मृतक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी गांव निवासी राम कुमार साह के रूप में की गई है। बताया जाता जा है कि आज सुबह राम कुमार साह साइकिल से हसनपुर चूड़ा मिल में काम करने जा रहे थे,

इसी क्रम में रामपुर चौक के आगे अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया। ठोकर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पंहुचे है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें