पटना:-अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

नालंदा और नवादा से लगातार लाये जा रहे अवैध बालू पर प्रशासन और खनन विभाग ने बीती रात अचानक कार्रवाई करते हुये, चोरी की बालू के साथ चार ट्रकों को जब्त कर लिया ।
इन मे एक दस चक्का और तीन चौदह चक्का ट्रक शामिल हैं।
सभी पर अवैध खनन और मोटर अधनियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है।

पटना के प्रभारी खनन निदेशक राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि लंबे वक्त से नालंदा और नवादा से चोरी की बालू को लाकर मराँची और हाथीदह में खपाये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है, उन्होंने यह भी कहा कि उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मजे की बात है कि नवादा और नालन्दा में बेहतर किस्म का बालू नही मिलता है इसके बाबजूद इन बालुओ की बिक्री चरम पर है।
लखीसराय और जमुई से खनन बन्द रहने के कारण दोयम दर्जे की बालू को निर्माणाधीन कम्पनियाँ खरीद रही हैं।

मोकामा में चार मेगा प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिसमे गंगा उदवः परियोजना, सिक्स लेन ब्रिज, रेल ब्रिज, और आईओसीएल का पाइपलाइन परियोजना शामिल है, इन सभी परियोजनाओं में कार्यरत कम्पनियाँ इन दोयम दर्जे के बालू को कम दाम पर खरीद रही है , जिससे कम्पनियों को व्यापक मुनाफा हो रहा है। हालाँकि सप्पलायर बाद में चालान किसी तिकड़म से उपलब्ध करा दे रहे हैं जिससे इन्हें बिल भी आराम से मिल जा रहा है। कम्पनियाँ भी इन अवैध बालू को आसानी से वैध बनाने में कामयाब हो जाती है।
अवैध बालू के भंडारण और बिक्री के लिये मोकामा हाथीदह और मराँची बुरी तरह बदनाम हुआ है।
हालाँकि इसके लिये सिर्फ प्रशासन ही जिम्मेदार है, नालन्दा और नवादा से आ रहे अवैध बालू को जबतक पटना जिले में प्रवेश से रोका नही जाता तबतक सरकार के राजस्व की इसी तरह चोरी होती रहेगी।
हालाँकि ऐसी कार्रवाई कई बार हो चुकी है, दो चार दिन में मामला शांत हो जाता है और फिर पुलिस प्रशासन और विभागीय मिलीभगत से अवैध बालू का व्यापार फलने फूलने लगता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें