काॅमरेड डॉ विनयन के जयंती मानते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं का बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय ग्राम नवादा जहानाबाद में काॅमरेड डॉ विनयन के जयंती मनाई गई एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता जनमुक्ति आन्दोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद यादव ने किया वक्ताओं ने डॉ विनयन को याद करते हुए कहा कि मजदूर, किसान, भूमिहीन के लिए लड़ाई लड़ते थे उनके विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए 24 सितम्बर को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा केन्द्र के सरकार में देश में बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ रहा है, जाती और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है खाद,बीज का मूल्य में वृद्धि हो रहा है किसानों की आय घटती जा रही है संविधान बदलने की , लोकतंत्र एवं आरक्षण को खत्म करने की कोशिश किया जा रहा है, जन मुक्ति आंदोलन जिला पदाधिकारी से मांग करता है कि पशुओं में फैल रही लंपी बिमारी का गांव-गांव स्टोल लगाकर वैक्सीनेशन कराया जाए एवं किसान पैक्स में नाम जोड़ने के लिए आवेदन करते हैं तो आवेदन रद्द कर दिया जाता है इसलिए जांच कर सभी किसानों को पैक्स से जोड़ा जाए इन सभी समस्याओं को लेकर जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर 2023 को हजारों कि संख्या में डॉ विनयन आश्रम ग्राम-नवादा से जहानाबाद गांधी मैदान तक पैदल शांति मार्च निकाला जाएगा बैठक में जनमुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सचिव कुणाल कुमार, रविन्द्र कुमार, मुस्ताक अहमद, गोल्डन जी,लालकुमार मंडल,सोनी कुमारी, संगीत कुमारी एवं सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment