लूट व अपहरण कांड का खुलासा, अपहृत बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार !

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालंदा। डकैती और अपहरण कांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नालंदा पुलिस ने ना केवल दो अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया, बल्कि चार बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।

पुलिस ने मवेशियों से भरी लूटी गई वाहन और मवेशी को भी बरामद कर लिया। दरअसल मामला यह है कि पटना जिले के मनेर निवासी शैलेश राय, विकास कुमार और परशुराम राय 26 जून की रात मवेशी को लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल ले जा रहे थे । उसी दौरान हरनौत थाना इलाके के गोनावां छतौना के बीच एनएच पर इन बदमाशों ने गाड़ी को रोककर पिस्तौल की नोक पर विकास और शैलेश राय को कब्जे में लेते बोलेरो में बिठा लिया और फिर जानवर समेत पिकअप वैन को लेकर भाग निकला ।

इस संदर्भ में परशुराम राय के बयान पर हरनौत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई । उसके बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम बनाई गई और नालंदा पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो, दोनों अपहृत को मुक्त करवा लिया । पुलिस ने इन लोगों के पास से लूटी गई 68 हजार रूपये नकद भी बरामद किया । सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार डकैतों में से एक दिल्ली हत्याकांड का भी अभियुक्त है । उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है जिसे खंगाला जा रहा है । गिरफ्तार बदमाशों में रणविजय महतो, मुकेश कुमार उर्फ़ मुकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार पटना जिले के बेलछी का जबकि रंजीत कुमार हिलसा का रहने वाला बताया जाता है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें