रिपोर्ट : धर्मेंद्र पांडेय!

दरभंगा का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल DMCH महज एक घण्टे की वारिश के बाद एक बार फिर टापू में तब्दील हो गया । अस्पताल के ज्यादातर इलाकों में पानी जमा है । चाहे वह अस्पताल का आपातकालीन सेवा केंद्र हो या शिशु रोग विभाग या फिर मेडिसिन विभाग हो या गायनिक विभाग।

सभी विभाग के सामने सडको पर घुटने भर बरसात का पानी जमा है ।अस्पताल अधीक्षक के दफ्तर का हाल भी इससे अछूता नहीं है । पानी के बीच ही डॉक्टर हो या मरीज या फिर मरीज के परिजन, सभी को यह पानी पार कर ही आना और जाना पड़ रहा है । ऐसे में जहा लोगो को किसी बीमारी के संक्रमण का खतरा तो बना रहता ही है ऊपर से सांप कीड़े काटने का अलग भय बना रहता है ।

दरभंगा अस्पताल के गायनिकी विभाग में इलाज़ करा रहे मरीज के परिजन राजनाथ कुमार ने बताया कि अस्पताल का हाल पानी के कारण बहुत बुरा है। अस्पताल के अंदर सिर्फ पानी ही पानी जमा हुआ है। कोइ यहाँ देखनेवाला नहीं है। हमलोग इसी पानी के बीच आना और जाना करते है। उनका मरीज अंदर गायनिकी वार्ड में भर्ती है |




