रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!
बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता, चोरी घटना के 24 घंटे में चोरों के गिरफ्तारी के साथ 10 लाख के सोना चांदी की जवरात को किया बरामद
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने 24 घंटा के अंदर शहर के चर्चित चोरी कांड को खुलासा करते हुए चोरी में शामिल चोरों को चुराएगे समान साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बेगूसराय में कारोबारी के घर हुए डकैती की घटना को 24 घंटे में खुलासा करते घटना में शामिल सभी चोर को ना सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि चोरी गई 10 लाख की जेवरात भी बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के नौकर ने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और अपना हाथ पैर बंधवा कर डकैती का रूप दिया था। पुलिस ने नौकर प्रवीण उसके साथी राजुकुमार महतो और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से सोने चांदी के करीब 10 लाख के चोरी गए जेबरात भी बरामद कर लिया है। दरअसल रतनपुर थाना के मारवाड़ी मोहल्ला में कारोबारी चंद्र प्रकाश रूंगटा के घर नौकर को हाथ पैर बांध कर बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर की डकैती की घटना सामने आई थी। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और नौकर प्रवीण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। दरअसल व्यापारी चंद्र प्रकाश रूगता अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गए हुए थे और कल ही दिल्ली से लौट रहे थे तभी उन्हें फोन कर नौकरानी ने सूचना दी कि घर में नौकर को बंधक बनाकर डकैती हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद नौकर को हिरासत में लिया इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




