प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बैंक डकैती होने से पहले योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। दरअसल बेगूसराय पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक बैंक लूटने के लिए तीन बदमाश हथियार के साथ पहुंचे थे लेकिन बैंक लूटने से पहले ही पुलिस ने सभी बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है की बेगूसराय पुलिस को समस्तीपुर जिला पुलिस से सूचना मिली थी कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में लूट की योजना के साथ बदमाश गांव में जुटे हुए हैं। इस सूचना पर समस्तीपुर पुलिस और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई जहां से पहसारा कॉलेज के पास से पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसके पास से तीन देशी पिस्तौल, दो पिस्टल और 42 कारतूस बरामद किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियो में संदीप कुमार, सुमन सौरव और विक्रम कुमार शामिल है । एसपी ने कहा कि संदीप कुमार का भाई समस्तीपुर जिले में हत्या के मामले में जेल में बंद है और जमानत में काफी राशि खर्च हुई है इसलिए इन अपराधियो ने बैंक लूट की योजना बनाई थी जिसे समय रहते विफल कर दिया गया है। इसके साथ ही गिरफ्तार बदमाशों में विक्रम कुमार बेगूसराय में जयमंगला वाहनी संस्था चलाती है जो ब्लड डोनेशन का काम करती है जिसका विक्रम कुमार सक्रिय सदस्य हैं। इस संस्था की भी पुलिस के द्वारा जांच की जाएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




