रिपोर्ट – मुकुल कुमार!
नाव हादसा में पांच की मौत..दरभंगा
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब चार बजे नाव पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। वहीं नाव पर सवार तीन बच्चों की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत पंचायत के झाझरा और गढेहपूरा के बिच शाहपुर चौर में कमला व जीवछ नदी का पानी फैला हुआ है। इस बीच तेज आंधी आई जिससे नाव असन्तुलित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने दो महिलाओं को बाहर निकला। जिनमें दो की मौत हो गई थी। तीन बच्चों की भी मौत हो गई है।जिसका शव निकाला गया।
नाव हादसे में मारने वालो में स्व, महावीर यादव की पत्नी जगतारकन देवी ,रामप्रसाद मुखिया की पत्नी , फुलपरी देवी वही बच्चों में रामशंकर यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी, राजकिशोर यादव की पुत्री सोनाली कुमारी, बालेश्वर राम की पुत्री सोनिया कुमारी की मौत हो गई है।
बाइट
1,दिलखुश कुमार ,स्थानीय समाजसेवी




