लखीसराय- भाजपा के विरुद्ध जदयू का पोल खोल अभियान, निकाला मशाल जुलुस!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय। जदयू अब भाजपा को घेरने के लिए पोल खोल अभियान चला रही है।इसी कड़ी में आज शहर स्थित केआरके मैदान से लेकर जमुई मोड़ तक जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला।इस मशाल जुलूस में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा दलित व पिछड़ा विरोधी है।जाति आधारित जनगणना का विरोध बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो जनगणना की बात करती थी। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है।इसी चीज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू पोल खोल अभियान की शुरुआत किया है।

बाइट-रामानंद मंडल, जिलाध्यक्ष, जदयू, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment