जमुई – गन पॉइंट पर लूट कर भाग रहे बदमाशों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के गिद्धौर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम दे भाग रहे दो लुटेरों को किया गिरफ्तार ट्रक चालक से देशी कट्टा के बल पर हजारों रुपये नगदी, मोबाइल की कर ली गयी लूट

एंकर — जमुई जिला के गिद्धौर पुलिस ने रतनपुर रेलवे फाटक के समीप से ट्रक चालक से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिद्धौर केनुहट लक्ष्मीपुर बाईपास सड़क पर रतनपुर रेलवे फाटक के समीप से ट्रक चालक से हथियार के बल पर 32 हजार रुपये नकद, मोबाइल की अपराधियों ने लूट कर ली। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक अपने साथ हुए लूट के घटना की सूचना तत्क्षण गिद्धौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में अपराधियों को दो देशी कट्टा हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद एवं सशस्त्र पुलिस बल द्वारा लुटेरों को भागने के क्रम में थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर मोड़ के निकट से गिरफ्तार कर लिया। इधर घटना के बाद लूटकांड का उदभेदन करने गिद्धौर थाना पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गेनाडीह रेलवे फाटक के निकट से हथियार के बल पर ट्रक चालक से लूट कर ली गयी। जिसे गिद्धौर पुलिस ने बड़े ही तत्परता के साथ मामले में संलिप्त लुटेरों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसडीपीओ डॉ. कुमार ने बताया कि घटना में शामिल दो युवकों को दो देशी कट्टा एवं दो राउंड जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन व नगदी पांच हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त नीतीश कुमार पिता गणेश दास लक्ष्मीपुर थाना अंतगर्त पड़नेवाले दिघरा गांव का रहने वाला हैं। वहीं दूसरा लक्ष्मीपुर के पोस्तहिया गांव के सुरेश तांती का पुत्र अभिषेक कुमार है। इस लूटकांड के मामले में गिद्धौर लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 402/23 दर्ज किया गया है। वहीं लूटकांड से जुड़े घटना पर गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया है कि घटना को अंजाम देने में ओर भी अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। छानबीन जारी हैं। जिनको गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अवर निरीक्षक नीरज कुमार, प्रशिक्षु निरीक्षक रंजीत कुमार, आयुषी कुमारी के अलावे सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे।

वाइट -एस डीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार

Join us on:

Leave a Comment