सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कुल 32 एजेंडो पर लगी मुहर!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता मंत्री परिषद की बैठक की गई जिसमें कुल 32 एजेंट पर मुहर लगी है। जिसमे राज्य सरकार ने अपने यहां सरकारी छुट्टी कैलेंडर 2024 की मंजूरी दी है। 2024 के लिए सरकार के ऑफिस में छुट्टी और निगोसियेवल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश की घोषणा की है। बिहार सरकार के कैलेंडर 2024 में कुल 56 दिन छुट्टी होगी, जिसमे रविवार कुल 6 छुट्टियां भी शामिल है।कैलेंडर 2024 में बिहार राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों के तहत 15 दिन, ऐच्छिक छुट्टी कुल 20 दिन और एनआईए के तहत कुल 21 दिन छुट्टी होगी। इसके आलावा पटना विश्वविद्यालय में विज्ञान ब्लॉक G+ 7, नए बालिका छात्रावास 02 ब्लॉक G+9 एवं स्टाफ क्वार्टर के निर्माण के लिए आज बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसपर कुल एक अरब 63 करोड़ 60 लाख 29 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। वही सीतामढ़ी जिला अंतर्गत आने वाले पुनौराधाम मंदिर विकास के लिए कुल 72 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। गया जी धाम में धर्मशाला के निर्माण के लिए कुल 120 करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। शहरी गरीबों के लिए सामाजिक जागरूकता, संस्थागत विकास एवं जीविकोपार्जन से जुड़ी तमाम योजनाओं को नगर निकाय में जीविका के माध्यम से कराने का फैसला लिया है। इसके आलावा नीतीश कैबिनेट ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि, ऊर्जा, गृह, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, सामान्य प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं भूमि सुधार, पशु एवं मत्स्य संसाधन, योजना एवं विका, मंत्रिमंडल सचिवालय, जल संसाधन और वित्त विभाग से जुड़े योजनाओं की स्वीकृति दी है।

बाइट:-एस सिद्धार्थ,कैबिनेट सचिव

Join us on:

Leave a Comment