जानलेवा नशे की गिरफ्त में युवा, कैमूर में हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ पुलिस ने 38 पुड़िया हेरोइन के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

कैमूर। गुप्त सूचना के आधार पर 38 पुड़िया हेरोइन के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के भभुआ थाने की पुलिस ने की है। भभुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर भभुआ शहर के सुवरन नदी के समीप पहुंची और वहां 38 पुड़िया हेरोइन के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ कर थाना ले जाया गया। थाने में पकडे गये तस्करों के खिलाफ भभुआ थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हेरोइन की पुड़िया के साथ धराये दोनों धंधेबाज सारंगपुर गांव निवासी रामदुलार विंद का बेटा रामाश्रय बिंद और गुंगई बिंद का बेटा अखिलेश बिंद बताया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment