बेगुसराय में महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिखाए गए गुड़!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय जिले के बखरी प्रखण्ड में भारती महिला शक्ति फाउंडेशन के बैनर तले महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बखरी प्रखंड के घाघड़ा पंचायत में विश्वकर्मा चौक पर भारती महिला शक्ति फाउंडेशन के कार्यलय के सभागार में महिलाओं को मेरी उड़ान मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत सैकड़ो महिलाओं को झाड़ू बनाने का प्रशिक्षण दिया गया,वहीं केंद्र भी खोला गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर सैलेंद्र रजक ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे देश की महिला सशक्त बने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने। भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के जिला कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी कुमारी ने बताई कि हम भारत की नई हैं फूल नहीं चिंगारी है,हम लोग को अगर मौका मिले तो हम सब कुछ कर सकते हैं उन्होंने यह भी कही कि हम क्षेत्र के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए झाड़ू का निर्माण करवाएंगे और पीरियड केयर सेंटर खोलकर महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगे ।इस मौके पर अनुपम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,रेणु कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, आदि दीदी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment