शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के कुल 20 शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के कुल 20 शिक्षकों को कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान यदुवंश राम मौजूद थे। बता दें कि जिले से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित अनिल कुमार सिंह को आज भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया है। इस प्रकार देखा जाए तो जिले में कुल 21 शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया। पुरस्कृत शिक्षकों में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ आईसीटी शिक्षक एवं सर्वश्रेष्ठ नवाचार शिक्षक को प्रस्तुत किया गया है। जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया है उसमें
अशोक कुमार सिंह कन्या उच्च विद्यालय दुर्गावती, अरुण कुमार त्रिपाठी मध्य विद्यालय जहानाबाद,
रविंद्र प्रसाद सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैसोला, अफसा बेगम उर्दू प्राथमिक विद्यालय कारवंदिया चांद,
सरिता देवी न्यू प्राथमिक विद्यालय संजौली भगवानपुर, मोहन राम मध्य विद्यालय ओरगाई भगवानपुर, अरविंद कुमार सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरसिंहपुर चैनपुर, मीरा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआरी , उपेंद्र कुमार ठाकुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अकोल्ही, डॉ वंदना उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ीहा, संतोष तिवारी राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय हमीरपुर, संजय कुमार गुप्ता राजकीय मध्य विद्यालय अखिनी नुआंव, अभय कुमार सिंह मध्य विद्यालय बांदीपुर, सिकंदर कुमार सुमन न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी कुदरा, रीना ओझा प्राथमिक विद्यालय जगरिया चैनपुर,अदिति कुमारी प्राथमिक विद्यालय धरहरा दुर्गावती, मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्दू मध्य विद्यालय सिकंदरपुर, रामाश्रय द्विवेदी न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया भभुआ, धीरज कुमार मध्य विद्यालय सिलौटा भभुआ शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment