लखीसराय- अज्ञात बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, एक की मौत दूसरा जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय जिले के बाईपास सड़क पर अज्ञात
ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल इलाज किया जा रहा है । मृतक की पहचान का कवेया थाना क्षेत्र अंतर्गत किउल बस्ती निवासी अनिल मंडल के पुत्र मालिक कुमार के रूप में की गई। जबकि घायल युवक की पहचान कवेया थाना क्षेत्र अंतर्गत किउल बस्ती निवासी ओमप्रकास लाल के पुत्र विकाश कुमार के रूप में की गई। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र मालिक अपने दोस्त विकास के साथ साईकल से घर के काम से बायपास सडक पर जा रहा था।
बाईपास सड़क स्थित पुल के समीप पीछे से आ रहे हैं ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों वहीं गिर गए और मलिक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत होगी । स्थानीय नागरिकों के द्वारा घायल इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । साथ ही मृतक को सादरअस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Join us on:

Leave a Comment