नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय जिले के बखरी थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला एवं चूहमाल मेला और पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता बिखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरव
ने की। जन्माष्टमी पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रोक रहेगी। पूजा समिति अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाए। एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि मेला के दौरान शराब पीकर व अन्य नशीला पदार्थ का सेवन करके घूमने वाले व्यक्ति बख्शे नही जाएंगे। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। तथा वैसे शरारती तत्वों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई किया गया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष चांदनी सुमन ने कहा कि सभी पूजा समितियों से पंडाल व आसपास के स्थानों पर समिति के सदस्यों को रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाह पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है।इस अवसर पर सीओ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि धार्मिक भवनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई बातें नहीं होनी चाहिए।मौके पर राजस्व पदाधिकारी राजीव कुमार,थाना के एसआई मनीष पंडित,एएसआई उमेश यादव,जिला परिषद घनश्याम राय,मुखिया रामकरण पासवान,पूर्व मुखिया शिवनारायण राम, पूर्व सरपंच राजीव नंदन,अधिवक्ता गौरव कुमार,राजद नेता रजाउर रहमान, सनाउल्ल हक,मो.अली राज,मो.इजहार,मो.समीम, सरपंच डोमी दास, रामचंद्र पासवान,जदयू नेता जवाहर राय,मोहन गुप्ता,निर्मल सिंह, शंभू सदा,गोविंद केशरी,खुशनुद अली के अलावे बड़ी संख्यां में लोग मौजूद थे।




