केंद्र सरकार के जन-कल्याणकारी कार्यों से भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिली है: सांसद

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

एसवीपी कॉलेज में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी),गया द्वारा वृहस्पतिवार 31 अगस्त, 2023 को कैमुर ज़िले के भभुआ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव तथा 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर आयोजित तीन दिवसीय (31 अगस्त से 2 सितंबर, 2023) फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ छेदी पासवान,सांसद सासाराम के कर कलमों से हुआ। मौके पर भभुआ के नगर परिषद अध्यक्ष विकास तिवारी,भभुआ के नगर परिषद सदस्य भाग -3 विकास सिंह,भभुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी शर्मा,भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, ब्रजकिशोर विन्द, पूर्व मंत्री, बिहार,निरंजन राम,पूर्व विधायक,मोहनिया,रिंकी रानी पांडेय, पूर्व विधायक, भभुआ, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ.अन्नपूर्णा गुप्ता मौजूद थे।फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि छेदी पासवान द्वारा फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छेदी पासवान ने 9 साल सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण विषय पर आयोजित प्रदर्शनी की तारीफ़ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में बहुत विकास हुआ है। देश ने हर क्षेत्र में प्रगति किया है। यह प्रदर्शनी में इस प्रगति को चित्र द्वारा प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग़रीबी को भारत से उखाड़ फेकने का कार्य किया जा रहा है। इस सरकार के द्वारा किये गये कार्यों के कारण भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिली है।भभुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सभी योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल का स्तर पर किया जा रहा है जिसका लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।भभुआ के नगर परिषद अध्यक्ष विकास तिवारी ने 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को सराहनीय बताया तथा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सभी योजनाओं को धरातल पर चलाया जा रहा है जिसे सभी लोगों को लाभ मिल रहा है।मोहनिया के पूर्व विधायक निरंजन राम ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार गरीबों की सरकार है तथा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं बेहतर हैं और ऐसे आगे भी योजनाएं लाई जाएगी| आज भारत चांद तक पहुंच चुका है।यह इसी सरकार के कारण संभव हो पाया है।भभुआ की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडे ने 9 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को बेहतर बताते हुए कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। वर्तमान की केंद्र सरकार महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों एवम गरीबों सब का ध्यान रखती है।सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के प्राचार्य एसपी शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव को विस्तार से बताया तथा उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीरों तथा गुमनाम नायकों को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर हरदम करने की आवश्यकता है।भभुआ के एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी अन्नपूर्णा गुप्ता ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए बेहतर बताया तथा फोटो प्रदर्शनी को अवलोकन करने तथा इससे सीखने की अपील की।मंच का संचालन करते हुए सीबीसी पटना के क्षेत्रीय प्रचार सहायक सर्वजीत सिंह ने कहा कि 31 अगस्त से 02 सितंबर 2023 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजनों के लिए फोटो प्रदर्शनी खुली रहेगी। प्रवेश सभी के लिए नि:शुल्क रहेगा।धन्यवाद ज्ञापन आकाशवाणी के संवाददाता श्रीकान्त पांडेय ने किया। मौक़े पर सीबीसी पटना के क्षेत्रीय प्रचार सहायक सर्वजीत सिंह, सीबीसी गया के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी बलन्द इक़बाल तथा पत्र सूचना कार्यालय पटना के ज्ञान प्रकाश मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment