बढ़ा स्मैक हेरोइन ब्राउन शुगर का व्यापार,धंधे में संलिप्त चार सगे भागिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

स्मैक व हेरोइन के धंधे में संलिप्त चार सगे भाइयों को बेलाव पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर। स्मैक व हेरोइन के धंधे में संलिप्त चार सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के बेलाव थाने की पुलिस ने की है। बेलांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई किया। इस दौरान पुलिस गंगापुर गांव से स्मैक व हेरोइन के धंधे में संलिप्त चार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने सभी जो पकड़ कर थाना ले जाया गया। जहां पुलिस ने सभी के प्रति कागजी कार्रवाई किया। इसके बाद सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस जानकारी एसडीपीओ भभुआ शिवशंकर कुमार ने भभुआ थाने में प्रेसवार्ता कर दी है। पीसी के दौरान बताया कि बेलांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलांव थानाक्षेत्र में तस्कर घूम घूमकर हेरोइन की सप्लाई में जुटे हुए है। जिसके बाद पकड़ कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हेरोइन तस्कर में गंगापुर गांव निवासी शंकर राम के बेटे राहुल कुमार,राकेश कुमार,मुकेश कुमार और प्रकाश राम बताये जाते है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 87 पुड़िया बरामद किया है। 87 पुड़िया में कुल वजन 40.340 ग्राम स्मैक हेरोइन सहित 25700 रुपये नकद व एक अपाचे बाइक व मोबाइल बरामद किया ।

Join us on:

Leave a Comment