जहानाबाद सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 83 का निरीक्षण किया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 83 का निरीक्षण किया जहां कमियों को निरीक्षण के क्रम में गुलाम कादिर, परियोजना निर्देशक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 83 निर्माण में कार्यरत एजेंसी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियरों को अवगत कराया। विधायक के द्वारा उन सभी जगह पर परियोजना निदेशक एवं इंजीनियरों को ले जाया गया जहां कमियां थीं । वहीं सदर विधायक ने आदमपुर असिया पथ में अंडरपास निर्माण के लिए निर्देशित किया ,एरकी में नाला निर्माण के लिए बताया साथ ही नौरु में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की स्थिति से अवगत कराया सभी जगह राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने कमियों देख दूर करने की बात कही।
वहीं सदर विधायक ने परियोजना निदेशक को सख्त हिदायत देते हुए कहा की राष्ट्रीय राजमार्ग -83 न्यु बाईपास से गुजरने वाली आदमपुर अशिया पाथ में अंडरपास निर्माण करना नितांत आवश्यक समझें ।

वहीं सदर विधायक के साथ आदमपुर अशिया पथ मे गांव के ग्रामीण , राजद नेता परमहंस राय, सुरेश यादव,अरमान मल्लिक,भोली यादव उपस्थित थें

Join us on:

Leave a Comment