कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिलाधिकारी आवास के आगे नदी के पास स्थित नगर परिषद भभुआ के डब्ल्यूपीओ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि जिलाधिकारी के आगमन के सूचना पर झाड़ू कस द्वारा झाड़ू लगाया जा रहा है। जांच के क्रम में पाया गया कि विगत कुछ माह से उसमें किसी भी तरह का अपशिष्ट पदार्थ न तो लाया गया है न ही उसका प्रसंस्करण किया गया है। जबकी प्रसंस्करण हेतु चयनित एजेंसी को प्रतिमाह पूरा भुगतान किया जाता रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ एवं संबंधित एजेंसी द्वारा आपसी तालमेल से खुले आम राशि का लूटपाट किया जा रहा है । जिला पदाधिकारी द्वारा प्रसंस्करण एजेंसी का निविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने तथा इस वित्तीय अनियमितता के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया।




