जमुई – पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, बांका से पैसे के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई

29-08-2023

जमुई जिला के जिन्हरा पेट्रोल पंप कर्मी से लुटे गए रुपए के साथ दो लुटेरे को पुलिस ने बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार

एंकर– बता दे की जमुई जिला में बीते दिनों जिन्हरा पेट्रोल पंप कर्मी से लुटे गए रुपए के साथ पुलिस ने दो लुटेरों को बांका जिले की बेलहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह गिरफ्तार किया है। साथ ही लुटेरे के पास से लुटे गए 32 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारा गांव निवासी मिट्ठू यादव के पुत्र विनोद यादव और सरकंडा गांव निवासी बासुकी यादव के पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बीते 17 अगस्त को झाझा और लक्ष्मीपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र झोपादह में जिन्हारा पेट्रोल पंप कर्मी से 40 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल को लूट लिया गया था। इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मी अशोक मंडल ने लिखित आवेदन देकर झाझा थाना में लूटपाट की मामला दर्ज कराया था। जिसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक्टिव गठित कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्वेदन किया है। जहां पुलिस ने बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में सरदारा और सरकंडा गांव से दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके निशानदेही पर लुटे गए 32 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। इसके अलावे लूट कांड में शामिल एक अन्य अपराधी का भी पहचान कर ली है। जिसके गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

वाइट -पुलिस अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment