शौच के लिए जा रहे युवक की करंट से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखरा बिगहा गांव में रविवार की सुबह 440 वोल्ट तार की चपेट में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा थे, उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलीप चौहान के 15 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मौत के बाद शव का सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने बताया कि बालक सुबह शौच करने के लिए खेत की तरफ जा रहा था।

खेत में बिजली का तार गिरा रहने के कारण करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।

Join us on:

Leave a Comment