पुलिस लिखी स्कार्पियो से किन्नर समेत 3 लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार

: – पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में लुटेरी किनर अपने गिरोह के साथ गिरफ्तार 44 मोबाइल,हथियार जिन्दा कारतूस,और स्कोर्पियो जिसपर पुलिस लिखा था बरामद।
लूटेरे गिरोह के सदस्य ट्रांस जेंडर से शारीरिक संबंध भी बनाता था और लूटपाट में सहयोग भी लेता था सभी लूटेरे औरंगाबाद के रहने वाले है जबकि ट्रांसजेंडर जहानाबाद की रहने वाली है।
अगमकुआं थाना पुलिस ने छिनतई व लूटपाट करने वाले दो अलग-अलग अंतर जिला व अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। घटना का उद्भेदन करते हुए एएसपी शरथ आर एस ने बताया कि 12 अगस्त को एक किन्नर अपने सहयोगी के साथ मिलकर चार चक्का वाहन से भूतनाथ इलाके में जनता फ्लैट में अहले सुबह एक महिला के साथ कान की बाली छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी जिसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी थी पुलिस ने प्रीत की शिकायत पर कांड संख्या 784/23 दर्ज कर घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी पूर्वी संदीप सिंह के निर्देश पर कांड के उद्भेदन हेतु एएसपी पटना सिटी शरथ आर एस के नेतृत्व में अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए टीम गठित किया गया। गठित टीम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान से घटना में प्रयुक्त बहन को चिन्हित किया गया एवं सभी थाना के गश्ती पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रातः में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में 27 अगस्त को प्रातः में सूचना प्राप्त हुई कि इस तरह की घटना को पुनः अंजाम देने वाले अपराधी उसी वाहन से अगमकुआं थाना क्षेत्र एवं आसपास के थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद आसपास के सभी थाना क्षेत्र के गश्ती गाड़ी को अलर्ट कराया गया। इसी क्रम में अगम कुआं थाना की पुलिस गश्ती गाड़ी उक्त वाहन को एक किन्नर एवं चार पुरुष के साथ पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस पकड़े गए अपराधियों के पास से देशी पिस्तौल, पाँच जिंदा गोली, पाँच मोबाइल, दो फर्जी आधार कार्ड, एक फाइवर स्टीक, अन्य दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त की गई बीआर 43क्यू 0003 नंबर की चार पहिया वाहन को जप्त कर लिया। छानबीन में चार पहिया वाहन का नंबर फर्जी पाया गया। एसपी ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी साहुद खान का बेटा शहीद आलम उर्फ साहिल (30), देवकुंड थाना क्षेत्र के बनतारा निवासी ऐनु खान का बेटा अफरीदी खान (20) सलीम खान का बेटा शारीफ खान (22) और जहानाबाद जिला के गुलाबबाग सिमला निवासी लिली उर्फ पायल (33) के रूप में किया है। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बाइट : – आर एस शरथ asp पटना सिटी
बाइट : – किन्नर अपराधी

Join us on:

Leave a Comment