रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर मे बागमती नदी पर बना जमींदारी बांध टूटा…दर्जनों गाँव मे घुसा पानी…सड़को पर पानी चढ़ने से आवागमन बाधित
मुजफ्फरपुर के कटरा में बागमती के जलस्तर में वृद्धि जारी है।कटरा प्रखंड के बकुची स्थित बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बकुची में जमींदारी बांध करीब सौ फुट में टूट गया। इससे बकुची, पतारी, नवादा, गंगेया के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी फैल गया है।इस कारण प्रखंड के उत्तर की 14 पंचायत का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बांध टूट जाने से पानी प्रखंड के नए इलाके में तेजी से फैलने लगा है। बक्शी कॉलेज से लेकर चौक तक मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव होने से आवागमन प्रभावित है।बर्री,माधोपुर,कटरा,बसघट्टा, पहसौल मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप है।बकुची के लोगों ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि जारी है। घरों में पानी घुस जाने के कारण लोग ऊंचे स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रखंड के उत्तरी हिस्से के 14 पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग है। बकुची यजुआर सहित लगभग 50 गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए दो किलोमीटर दूरी की जगह 40 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय तक आना पड़ता है। वाया बेनीबाद, गायघाट, जारंग, भुसरा होकर प्रखंड मुख्यालय तक लोग पहुंचते हैं। कटरा बागमती का जलस्तर बढ़ने से परियोजना बांध के बीच स्थित लगभग एक दर्जन गांवों एवं टोलों के लोगों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।. औराई के दक्षिणी भाग के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए अतिरिक्त 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है. बभंगामा पश्चिमी मधुबन प्रताप,बाड़ा बुजुर्ग , बाड़ा खुर्द व चैनपुर गांव में तकरीबन 100 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
बाइट-ग्रामीण




