बेगुसराय में फिट इंडिया के लिए मारवाड़ी युवा मंच ने निकाली साइकिल रैली

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय जिले के बखरी प्रखण्ड में खेल दिवस के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच ने एक विशाल साइकिल रैली का अयोजन किया गया। युवा मंच ने पूरे देश में फिट इंडिया मूवमेंट अभियान चला रखा है। इसी के दौरान साइक्लोथोन तीन का अयोजन किया गया। रैली में 400 से भी अधिक बच्चों और युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली थाना चौक रामपुर से अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ, प्रशिक्षु डीएसपी चांदनी सुमन युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मक्खाचक, अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार होते हुए शकरपुरा खेल ग्राउंड में इसका समापन किया गया। इस मौके पर एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने बच्चों और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करते हुए साईकिल को अपने दिनचर्या में शामिल करने को कहा। डीएसपी ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए युवा मंच की सराहना की। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी ने कहा कि स्वस्थ्य चेतना के लिए उनका संगठन वर्ष भर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहता है। मंच के बखरी शाखा अध्यक्ष नवल जयपुरिया, सचिव गौरव अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल तथा संयोजक अमित सिंघानिया ने रैली में शामिल तमाम प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदीप नेमानी, दीपक सुल्तानिया, कृष्ण मुरारी, पंकज शर्मा, प्रभात टीबरीवाल,अंकित टीबरीवाल,गौरव टीबरीवाल संजीव बजाज, पल्लव अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, विकास वर्मा, सौरभ नेमानी, सौरभ अग्रवाल, अंकित चौधरी, नीरज अग्रवाल, श्रीराम बजाज, गौतम जालान,भाजपा नेता नीरज नवीन, अमर कुमार राजा, डॉ विशाल केसरी आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment