गीता और रामायण भारत की आत्मा हैं : गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ के हवनकुंड से निकली धुवाएं आकाश मंडल में जहां तक फैलती हैं वहां तक का वायुमंडल शुद्ध हो जाता है। यह बात गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मनेर में कही। पटना से आरा जाने के दौरान मंत्री कुछ देर के लिए मनेर में रुके थे। वे मनेर के गौरैया स्थान में चल रहे महायज्ञ में वे शामिल हुए। इसके अलावा गौरैया स्थान स्थित शिवमंदिर में स्थापित शिवलिंग का भी दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री ने धार्मिक ग्रंथों की चर्चा करते हुए कहा कि गीता और रामायण भारत की आत्मा हैं। इसबिच उन्होंने श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद लोगों के साथ शेयर किया।
इससे पूर्व ग्रामीणों ने मनेर पहुंचते ही मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। गृह राज्यमंत्री ग्रामीणों की ओर से किए गए स्वागत से अभिभूत नजर आए।
उधर खासपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी ग्रामीणों ने कुछ खास अंदाज में स्वागत किया।

बाइट : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भारत सरकार।

Join us on:

Leave a Comment