आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक पाकेमार को आरपीएफ पुलिस ने गश्ती के दौरान पकड़ा, उक्त आरोपी की तलाशी ली गई, उसके पास से यात्री का चुराया हुआ, एक मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसे रेल थाना पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया
रेल थाना पुलिस के अनुसार आरा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग के क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 01पर बने पश्चिमी फुट ओवरब्रिज से 50 मीटर पश्चिम में आर°पी°एफ के सहयोग एक पॉकेटमार को पकड़ा गया, जिसकि विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया गया, इस संबंध में उप निरीक्षक आर°पी°एफ पोस्ट आरा मुकेश रंजन के टंकित आवेदन के आधार पर रेल थाना आरा कांड संख्या 140/23 दिनांक 24.08.23 धारा 414 भा द वि विरुद्ध गिरफ्तार अभियुक्त विक्की कुमार उम्र 19 वर्ष पिता मुन्ना राम पता महाराजा कॉलेज के सामने रोड के किनारे झोपड़पट्टी में थाना नवादा जिला भोजपुर के दर्ज किया गया।




