15 जुलाई तक हर हाल में सभी पुराने एवं अनावश्यक भवनों को ध्वस्त करना सुनिश्चित करें: डीएम!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

डीएम ने बच्चों को खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ!नवादा। सदर अस्पताल नवादा में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नवजात बच्चों को दो बूंद पोलियों की खुराक पिलाकर किया गया। जिले भर में लगभग 4 लाख 50 हजार, 5 वर्ष तक के बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जानी है। डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित ना रहे।

डोर टू डोर बच्चों को खुराक पिलाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। यह अभियान 27 जून से 1 जुलाई तक व्यापक पैमाने पर चला कर जिले भर के सभी बच्चों को खुराक दिया जाएगा। इस दौरान डीएम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया। सदर अस्पताल मे निरीक्षण के दौरान डीएम संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 जुलाई तक हर हाल में सभी पुराने एवं अनावश्यक भवनों को ध्वस्त करना सुनिश्चित करें।

ताकि अस्पताल को और बेहतर बनाकर अधिक से अधिक सुविधा प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन, डीआईओ डॉ अशोक कुमार, डीएस डॉ अरैयर डीपीएम जाफरी आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment