बेगूसराय फर्जी एसटीएफ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वर्दी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में पुलिस ने फर्जी एसटीएफ के दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी दरोगा दरभंगा जिले का रहने वाला भवेश चौधरी है जो बेगूसराय में एक होटल में कमरा लेकर रहता था और अपने आप को एसटीएफ का सब इंस्पेक्टर बात कर लोगों के साथ ठगी करता था। इस ठगी की घटना की सूचना मिलते ही एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार और एसटीएफ का संयुक्त टीम का गठन किया जिसने होटल के कमरे में छापेमारी कर फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक चार पहिया वाहन ,कमरे से दो पुलिस की वर्दी, बेल्ट , एटीएम और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार भवेश चौधरी 2021 में सब इंस्पेक्टर बहाली का परीक्षा दिया था और उसमें वह फेल हो गया था इसके बाद अपने परिजनों को झूठी बात का वह बेगूसराय के कमरे में होटल में रहकर लोगों के साथ ठगी करने का काम कर रहा था। गिरफ्तार भवेश चौधरी कई लोगों से पैसों की ठगी की है इसके पास एक डायरी भी बरामद हुआ है जिसमें कई लोगों से लेनदेन का जिक्र है उसकी भी जांच की जा रही है।

बाईट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment