रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
लखीसराय पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधकर्मियों की सूची में शामिल अपराधी रोबिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रोबिन की गिरफ्तारी कटोरिया से देवघर जाने वाली कांवड़िया पथ से की गई है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तारी से बचने के लिए रोबिन कांवड़िया पथ किनारे ही फल की दुकान चला रहा था। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अपराधी रोबिन वर्ष 2022 में हुए धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड का अभियुक्त है, पुलिस को इसकी लंबे अरसे से तलाश थी। इसपर विस्फोटक एक्ट एवं रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई जिसमें कबैया थानाध्यक्ष के साथ टाइगर मोबाइल एवं डीआईयू की टीम को शामिल किया गया।
बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय




