क्राइम अनकंट्रोल -बेगूसराय में 3 को मारी गोली,नालंदा में दो को ठोका,मोतिहारी में ठेकेदार की हत्या,समस्तीपुर में चली गोली,तो मुज़फ़्फ़रपुर में भी 3 को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल …. लौटा महाजंगल राज … समस्तीपुर में पार्किंग विवाद को लेकर गोली चली तो मुज़फ़्फ़रपुर दो बाइक सवार अपराधियों ने रेस्टोरेंट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मची भगदड़ …. बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है … राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो….. एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री यह बोलते हैं कि राज्य में अपराध का आंकड़ा दूसरे राज्यों की तुलना में बेहद कम है तो दूसरे तरफ हर 1 घंटे पर कहीं ना कहीं से कोई न कोई अपराधिक खबरें निकल कर सामने आती रहती है …. इसी कड़ी में अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है ….. जहां पर बेखौफ अपराधियों ने एक रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है……. इसके बाद इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया है ….. मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र के छपरा – मुजफ्फरपुर मैन रोड स्थित फरदो पुल के पास उस समय भगदड़ और हड़कंप का माहौल बन गया…… जब दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर तीन पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी…… घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है….. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की है और कहा है कि घटना के पीछे आपसी कुछ रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है…. करीब 20 राउंड से अधिक गोली चली है…. सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है … दो बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है… इधर पुरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने जल्द ही खुलासा की बात कही है…. लेकिन जिस तरह से अपराधियों का मनोबल इन दिनों बिहार में सातवें आसमान पर उससे यह कहा जा सकता है कि प्रशासन चाहे दावा जितना भी कर ले लेकिन अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है ….वहीं समस्तीपुर में पार्किंग विवाद में भारी आतंक मचाये जाने की खबर है, इसे लेकर गोलीबारी की गई तो बीती रात बेगूसराय में 3 लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मौत हो चुकी है, दो की हालत गंभीर है! तो बीती रात नालंदा में बदमाशों ने पार्षद के भांजे समेत दो को गोली मार दी, दोनों की हालत नाजुक है,मोतिहारी में अहले सुबह ठेकेदार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें