मोदी सरकार के उपलब्धियां को गांव-गांव पहुंचाने का लिया निर्णय

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। केंद्रीय सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर शनिवार को चौपाल का आयोजन किया गया और चौपाल में नरेंद्र मोदी सरकार के उपलब्धियों को हर लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया।इसको लेकर शनिवारर को कैमूर जिले के चांद प्रखंड के चांद निवासी महेंद्र चौहान के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का चौपाल सम्पन्न हुआ। आयोजित किये गए चौपाल में मण्डल अध्यक्ष चाँद अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष चैनपुर धर्मेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नन्दू बिन्द, अ ज जा के मण्डल अध्यक्ष मिथिलेश गोड़, महेन्द्र चौहान आदि शामिल हुए। आयोजित चौपाल मे केंद्र सरकार नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गाॅव गाॅव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहूॅचाने के लिये संकल्प लिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें