बेगूसराय- बेखौफ अपराधीयों ने सरपंच के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में एक बेखौफ अपराधियो ने सरपंच के घर पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग किया है। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी लेकिन फायरिंग की यह घटना सरपंच के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि सितंबर 2022 में तेघड़ा थाना क्षेत्र के घनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के घर पर चढ़कर अपराधियो ने एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि दूसरे बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले का आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। हालांकि पुलिस के द्वारा सरपंच के घर पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था लेकिन हाल के दिनों में सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया था जिसके बाद बाइक पर सवार तीन बदमाश आज सुबह 7 बजे सरपंच के घर पर पहुंचे और धमकाने डराने के लिए 5 राउंड फायरिंग की। आप सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि मोटरसाईकिल सवार तीन युवक अपना चेहरा ढक के सरपंच के घर के पास पहुंचा और बाईक से उतरकर फायरिंग कर फरार हो गया। घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस घटनास्थल से तीन खोखा को बरामद किया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तारि के लिए छापेमारी की जा रही है। सरपंच के घर पर फायरिंग के बाद तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है तीन खोखा बरामद किया गया है।
बाईट- सुरेश, सरपंच पति
बाईट- रविन्द्र मोहन प्रसाद, डीएसपी तेघड़ा

Join us on:

Leave a Comment