कृषि सचिव ने जैविक खेती का किया निरीक्षण !

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (विशेष संवाददाता)

बाढ़ में शुक्रवार के दिन बिहार सरकार के कृषि सचिव डॉक्टर एन सरवन नवादा गांव का दौरा करने के बाद किसानों के द्वारा किए जा रहे हैं खेती देखकर काफी उत्साहित नजर आए और किसानों से उन्होंने अच्छी खासी बातचीत की इस दौरान उन्होंने किसानों का धन्यवाद भी किया कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर उन्होंने मशरूम की खेती मशरूम प्रशिक्षण केंद्र मत्स्य पालन केंद्र का भी जायजा लिया वहीं वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने वाले अस्थल का भी निरीक्षण किया केंद्र मृदा जांच का भी जायजा लिया/

डॉक्टर एन सरवन ने जीमीडिया से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि बिहार के 13 जिलों में जल जीवन हरियाली योजना के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है और यह योजना धरातल पर दिख भी रहा है इलाके के किसान इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं उन्हें सरकार के द्वारा अनुदान भी समय-समय पर दिया जा रहा है इसका फायदा कई प्रकार के हैं जिसमें जैविक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहेगी लोग सेहतमंद सब्जी खाकर स्वस्थ रहेंगे गंगा भी प्रदूषित नहीं होगी जरूरत है इस योजना के महत्व को समझने की और हर एक किसान को ऐसा तकनीक अपनाए जाने की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें