बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

मोकामा-सरमेरा मार्ग में बाइक के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी।इस हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे-82 को जाम का बवाल काटा।ग्रामीणों के अनुसार धनकडोभ निवासी अर्जुन महतो को बाइक ने ठोकर मार दी और फरार हो गया जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गये थे, उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये पीएमसीएच रेफर किया था, इसी बीच पीएमसीएच ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 82 को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।
हादसे के बाद घोसवरी सीओ उमेश शर्मा और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें