1975 में लगे आपातकाल के विरोध भाजपा ने मनाया काला दिवस!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में 1975 के आपातकाल के विरोध में भाजपा के द्वारा काला दिवस मनाया गया। शहर के बाघा स्थित पार्टी ऑफिस में आयोजित काला दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित। गिरिराज सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 की रात लोकतंत्र की हत्या की गई सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए जिसने कानून को मानने से भी इनकार कर दिया, क्योंकि इंदिरा गांधी चुनाव हारने के बाद हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना। भारत को 1947 में आजादी मिल गई जिसके बाद से कांग्रेस की लगातार साख गिरती गई जिसके बाद यह चाल इमरजेंसी के रूप में चली गई । इमरजेंसी चाइना के साथ 1962 और 1971 में युद्ध के समय भी लगा था लेकिन सरकार और चाटुकारों की जमात ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या कर दी। भाजपा अलोकतांत्रिक काल को याद कर रही है और निरंकुशता लोगों को बताने का कार्य कर रही है ताकि लोगों को कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्यों को जान सके। गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं और आज पहले दिन भाजपा द्वारा आयोजित काला दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

Join us on:

Leave a Comment