रिपोर्ट:—निभास मोदी

भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों से कब्रिस्तान घेराबंदी, पकड़ाए गए शराब विनस्टीकरण, भूमि विवाद एवं पकड़ाए हुए वाहनों की नीलामी को लेकर एक बैठक हुई!
भागलपुर। प्रेम सिंह मीणा,प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल से संबंधित जिलों यथा:भागलपुर,बांका,मुंगेर,जमुई, लखीसराय,खगड़िया,बेगूसराय एवम शेखपुरा से कब्रिस्तान घेराबंदी के तहत ली गई योजनाओं की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति, मद्य निषेध अभियान के तहत निर्धारित कार्यों एवं भूमि विवाद संबंधित मामलो के निष्पादन आदि बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। कब्रिस्तान घेराबंदी के अंतर्गत ली गई योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा क्रम में जिलाधिकारी भागलपुर ने बताया कि प्राथमिकता सूची से ली गई ।एक सौ आठ योजनाओं में से एक सौ दो योजना पूर्ण कर ली गई है,जबकि प्राथमिकता सूची से बाहर ली गई कुल एकहतर योजनाओं में से सत्तर योजना पूर्ण कर ली गई है एवम शेष योजना प्रक्रियाधीन है।
मद्य निषेध अभियान के तहत जब्त किए गए शराब को विनष्ट करने की वर्तमान स्थिति,अभियान के तहत राज्यसात किए गए वाहनों की नीलामी की अद्यतन स्थिति आदि बिंदुओं पर समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की भागलपुर जिला में दिनांक: 24 जून 2021 को तीन हजार लीटर शराब विनष्ट किया गया है एवम विहित प्रावधान अनुसार आगामी दस दिनों में शेष जब्त किये गए शराब की विनष्टिकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।अभियान के तहत जब्त किए गए नवासी वाहनों हेतु नीलामी की प्रक्रिया दिनांक: 28 जून 2021 को स्थानीय सैंडीस कंपाउंड में पूर्वाह्न:11 बजे से प्रारंभ की जाएगी।उक्त के संबंध में विशेष जानकारी हेतु उत्पाद कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। वाहनों की नीलामी हेतु प्रक्रिया दिनांक: 05 जुलाई 2021 एवं 12 जुलाई 2021 को भी आयोजित की जाएगी।समीक्षा क्रम में मद्य निषेध अभियान के तहत राज्यसात किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।सभी संबंधित जिलों को भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलो की सभी स्तर नियमित समीक्षा एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलो के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।




