ट्विटर ने रवि शंकर प्रसाद का अकाउंट 1 घंटे के लिये किया बंद!

SHARE:

रिपोर्ट:अनमोल कुमार

पटना। डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के कारण केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी , कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का टि्वटर अकाउंट 1 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया l
आरोप है कि मीडिया द्वारा प्रसारित कार्यक्रम वार्ता को ट्यूटर से हैंडल किया गया था l
कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अमेरिकी कानून के उल्लंघन का हवाला देते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के ट्विटर द्वारा 1 घंटे तक टि्वटर अकाउंट को ब्लॉक करना सूचना प्रौद्योगिकी के नए नियम के विरुद्ध है l यह डिजिटल अकाउंट कॉपीराइट कानून के विरुद्ध कार्रवाई है l
भगवा शक्ति परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रचारक शुभ दर्शन ने प्रधानमंत्री से ट्विटर पर कार्रवाई करने की मांग की है l

Join us on:

Leave a Comment